बरेली

वबाल के सात आरोपी फरार, उपद्रवियों पर 15-15 हजार का इनाम घोषित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहर में हुए बवाल-फायरिंग के प्रकरण में फरार चल रहे सात उपद्रवियों पर एसएसपी अनुराग आर्य ने रविवार की रात 15- 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनाम घोषित सभी आरोपी बवाल के बाद दर्ज किए मुकदमों में नामजद हैं। इसमें से तीन आरोपियों की बारादरी थाने में हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन भी कर दिया है।
शहर में 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया था। इस्लामिया मैदान की तरफ से जा रहे लोगों को पुलिस ने खलील तिराहे के पास रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज करके हालात को संभाला था। घटना का मास्टरमाइंड आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को बनाया गया था। इस मामले में पुलिस की तरफ से कोतवाली, कैंट, बारादरी, प्रेमनगर और किला थाने में कुल 10 मुकदमे दर्ज किए थे।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बवाल में फरार चल रहे 7 आरोपियों पर 15- 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। इन आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम पुलिस की तरफ से रविवार की रात बारादरी के मदीना शाह इमाबाड़ा रोहली टोला निवासी साजिद सकलैनी, प्रेमनगर के शाहबाद निवासी अल्तमस रजा, किला के मलूकपुर निवासी अफजाल बेग, बारादरी के चकमहमूद निवासी नायाब उर्फ निम्मा, चक महमहमूद निवासी बबलू खान, नदीम, अदनान सकलैनी पर इनाम घोषित किया गया है। इसमें साजिद और अल्तमस बारादारी थाने से वांछित हैं, जबकि अफजाल बेग किला और बारादरी थाने से वांछित है। अनीस सकलैनी का गुरु नायाब उर्फ निम्मा, जबकि उसका खास गुर्गा बबलू खान, साथी नदीम बारादरी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। वहीं नदीम सामूहिक दुष्कर्म मामले का भी आरोपी है। अदनान सकलैनी पर आरोप है कि उसने बवाल के लिए नई उम्र के लड़कों को भड़काया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button