बरेली
वंदेमातरम गायन में कु. अनायाह और भाषण में कु. सारा रहीं प्रथम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत बरेली द्वारा वंदेमातरम की 150वीं जयंती पर कॉम्पीटेंट पब्लिक स्कूल में भाषण व गायन प्रतियोगिता हुई।
भाषण में कु. सारा आजम प्रथम, कु. तूबा खान द्वितीय, कु. अरीना खान तृतीय रहीं। गायन में कु. अनायाह अंसारी प्रथम, कु. हुमैरा द्वितीय, कु. ईशिका यादव तृतीय रहीं। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा, अध्यक्ष प्रधानाचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा और उप प्रधानाचार्या नूतन सिंह ने पुरस्कृत किया।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि वंदेमातरम ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई। निर्णायक उमेश चंद्र गुप्ता, मोहन चंद्र पांडेय, विमलेश चंद्र दीक्षित और गंगाराम पाल रहे। 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संचालन संतोष शर्मा, पंकज यादव ने किया।




