अलवर

जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय बैंकिंग समन्वय एवं सलाहकार समीक्षा समिति की बैठक

योजनाओं एवं ऋण संबंधी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अलवर । जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में आज कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैंकिंग समन्वय एवं सलाहकार समीक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिये कि विभागीय एवं बैंकों के अधिकारी आपसी समन्वय से योजनाओं का क्रियान्वयन करें, जिससे आमजन को समयबद्ध रूप से योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में बैंकों को मॉबिलाइजेशन कर प्रगति बढाने के निर्देश दिये। साथ ही डिजिटल लेने को बढावा देने के लिए आमजन को जागरूक करें। उन्होंने निर्देश दिये कि योजनाओं एवं ऋण संबंधी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करें।
अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक  बाबूलाल पालरिया ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए कृषि क्षेत्र में 3905 करोड के लक्ष्य के विरूद्ध 3501 करोड रूपये, एमएसएमई में 3246 करोड के लक्ष्य के विरूद्ध 3646 करोड रूपये तथा अन्य प्राथमिकता क्षेत्रों में 267 करोड के लक्ष्य के विरूद्ध 404 करोड रूपये के लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि अर्जित की गई है। इसी प्रकार जिले का साख जमा अनुपात पिछली तिमाही में 85.75 प्रतिशत था जो जून 2025 तिमाही में 88.03 प्रतिशत हो गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी  एम.एस वालिया ने बताया कि जिले के रैणी ब्लॉक को बैंकिंग दृष्टिकोण से आरबीआई द्वारा विशेष रूप से विकसित करने हेतु चयनित किया गया है। इसमें बैंकिंग सुविधाएं यथा शाखा विस्तार, बीसी नियुक्ति व डिजिटल ट्रांजक्शन को बढावा दिया जाएगा।
बैठक में नाबार्ड की डीडीएम  मिनांक्षी मीणा, पीएनबी मंडल के प्रमुख  श्वेतांक कुमार सहित बैंकों के जिला समन्वयक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button