बालाघाट
नगर की पहली रेरा अनुमोदित ‘राधा विहार कॉलोनी’ का भव्य शुभारंभ
क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी ने किया उद्घाटन; आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी कॉलोनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कटंगी (बालाघाट)। नगर के बायपास मार्ग के समीप स्थित क्षेत्र की पहली रेरा (RERA) अनुमोदित एवं सर्वसुविधायुक्त ‘राधा विहार कॉलोनी’ का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
शुभारंभ अवसर पर राइस मिल संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि कामराज देशमुख, अवधबिहारी त्रिवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश चौकसे तथा कॉलोनी के डेवलपर्स विकास अग्रवाल व नितिन त्रिवेदी विशेष रूप से मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारी, कृषक एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कॉलोनी की प्रमुख विशेषताएं एवं सुविधाएं
बुनियादी ढांचा: नवनिर्मित कॉलोनी में सुगम आवागमन के लिए 40 फीट चौड़ा मुख्य प्रवेश मार्ग और भीतर सीमेंटेड सड़कों का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही बिजली के खंभे, अंडरग्राउंड केबलिंग (अंडरलाइन), सीवर लाइन व जल निकासी के लिए पक्की नालियों की समुचित व्यवस्था की गई है।
उद्यान व मनोरंजन : रहवासियों के स्वास्थ्य और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए 20 हजार वर्ग फीट के विशाल परिसर में आकर्षक गार्डन विकसित किया गया है। इसमें बच्चों के लिए झूले तथा युवाओं व बुजुर्गों के लिए ओपन जिम (व्यायाम उपकरण) लगाए गए हैं।
वित्तीय सुविधा : आम नागरिकों के घर के सपने को साकार करने के लिए कॉलोनी में प्लॉट व आवास हेतु प्रमुख बैंकों के माध्यम से 80 प्रतिशत तक ऋण (लोन) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।



