भरत पुर

भुसावर में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 16 प्रकरणों का राजीनामे से हुआ निस्तारण

10 साल पुराने मामले का भी आपसी सुलह-समझौते से हुआ समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। न्यायालय परिसर भुसावर में 21 नवंबर 2026 को तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से एनआई एक्ट की धारा 138 से संबंधित प्रकरणों के राजीनामे के माध्यम से निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आपसी समझाइश और सहमति के आधार पर कुल 16 लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
तालुका विधिक सेवा समिति भुसावर के सचिव कन्नू जैन ने बताया कि विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए एक बेंच का गठन किया गया। इसमें सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट शशिकांत गुप्ता ने अध्यक्षता की, जबकि प्रो बोनो अधिवक्ता सुशील कुमार पांडे सदस्य  के रूप में शामिल रहे।लोक अदालत के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट की समझाइश एवं प्रेरणा से करीब 10 वर्ष पुराने एक प्रकरण का भी दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह-समझौते और राजीनामे के माध्यम से समाधान कराया गया। इस पहल से लंबे समय से न्यायालय में लंबित मामलों के निस्तारण के साथ पक्षकारों को भी राहत मिली।

इस अवसर पर अधिवक्ता प्रकाश चंद, धनेंद्र पांण्डेय  चंद्रशेखर तिवारी, धर्मेंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिवक्तागण तथा न्यायालय के सत्र बाबू जितेंद्र कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार, अनिल कुमार एवं अन्य न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button