साहेबगंज

साहिबगंज में घरेलू एयरपोर्ट एवं एयर कार्गो हब के निर्माण के लिए प्रशासन की चिन्हित जमीन का निरीक्षण

Inspection of land identified by the administration for construction of domestic airport and air cargo hub in Sahibganj

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज सदर प्रखंड क्षेत्र के हाजीपुर दियारा व भीठा में घरेलू एयरपोर्ट व एयर कार्बो हब निर्माण को लेकर प्रशासन की चिन्हित 484.30 एकड़ जमीन का भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नई दिल्ली की छह सदस्यीय टीम ने मेघा रोहिल्ला के नेतृत्व में प्री विजिबिलिटी स्टडी की। इस दौरान अपर समाहर्ता गौतम भगत, सदर एसडीओ अमर जॉन आइन्द, सदर सीओ बासुकीनाथ टूडू ने टीम को स्थल भ्रमण करा उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। टीम ने स्थल का भौतिक निरीक्षण कर नक्शे से इसका मिलान किया। वहीं प्रस्तावित भूमि के प्रकार, एयरपोर्ट एरिया, रनवे सहित एनएच 80, व एनएच 33 से इसकी दूरी, रास्ते व अप्रोच, आसपास पहाड़ व नदी, तालाब की पूरी जानकारी हासिल की। अपर समाहर्ता गौतम भगत ने बताया कि दिल्ली से आई टीम ने स्थल निरीक्षण किया है। एक महीने बाद इसकी रिपोर्ट आएगी। टीम को बताना है कि यहां एयरपोर्ट बनाना है या नहीं। प्रशासन ने इसके लिए 495 एकड़ ज़मीन चिन्हित की है। जिसमें 57 एकड़ सरकारी व शेष ज़मीन रैयती है। सभी रैयती ज़मीन का अधिग्रहण कर एयरपोर्ट निर्माण कराया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button