रामपुर शाहबाद

मस्जिद के बाहर से बाइक चोरी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल मस्जिद के बाहर से चोरी हो गई। रशीद अहमद पुत्र वुन्दू अहमद निवासी मौ० कानून गोयान, शाहबाद की स्प्लेंडर बाइक (नंबर UP22AU2422) 30 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1 बजे चोरी हुई,रशीद अहमद पंजाब नेशनल बैंक के पीछे स्थित नूरानी मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मस्जिद के गेट पर खड़ी की थी नमाज पढ़कर वापस आने पर उन्होंने देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब बाइक नहीं मिली, तो उन्होंने शाहबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने रशीद अहमद की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button