गोड्डा
वाहन जांच के दौरान दो अभियुक्त को चोरी की टोटो के साथ किया गिरफ्तार
- चोरी की तीन बाइक को किया गया बरामद।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : जिला पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लगातार एंटी क्राईम वाहन चेकिंग किया जा रहा है। इसी क्रम में गोढी दुर्गा मंदिर के पास वाहन चेकिंग के दौरान कारगिल चौक की ओर से आ रहे एक ब्लू रंग का टोटो गाड़ी पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। पुलिस बल द्वारा उक्त टोटो का पीछा कर पकड़ लिया गया। पकडाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम अभय कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता मेहरु मलिक, ग्राम मायागंज हॉस्पीटल के पीछे कालीघाट, थाना बरारी, जिला भागलपुर बताया। वहीं गहराई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि बरामद टोटो हटिया मैदान से बीते रात्रि चोरी किया है। अपने सहयोगियो के साथ मिलकर गाड़ी चोरी का धंधा करते है। उनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उनके सहयोगी मो० अमरोज उम्र करीब 45 वर्ष पे० सलाउद्दीन उर्फ साहाबुद्दीन सा० पानी टंकी लेन गुमटी नंबर 04, भीखनपुर जगदीशपुर थाना इसाकचक जिला भागलपुर (बिहार) को पकड़ा गया तथा इनके निशानदेही पर चोरी का तीन मोटरसाईकिल तथा मोटरसाईकिल खोलने का एक मास्टर चाबी फसिया डंगाल से बरामद किया गया। इस संदर्भ में गोड्डा नगर थाना में बीएनएस के तहत कांड अंकित किया गया है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। कांड में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
जांच के दौरान एक ब्लू रंग का टोटो, तीन मोटरसाईकिल क्रमशः काला रंग का हीरो एच एफ डीलक्स निबंधन संख्या जेएच 17टी 4324, बजाज कावासाकी निबंधन संख्या जेएच 17ए 4021, प्लेटिना मोटरसाईकिल निबंधन संख्या जेएच 17आर 8061 एवं मोटरसाईकिल की एक मास्टर चाबी को बरामद कर जब्त किया गया। उक्त छापामारी दल में दिनेश कुमार महली पुनि सह थाना प्रभारी नगर थाना गोड्डा, पुअनि रोहित कुमार यादव, नगर थाना गोड्डा, पुअनि भोलानाथ दस, नगर थाना गोड्डा, पुअनि रामदेव वर्मा, नगर थाना गोड्डा, पुअनि बिपीन कुमार यादव, नगर थाना गोड्डा, पुअनि संजय कुमार सिंह, नगर थाना गोड्डा, सअनि गौरव कुमार, नगर थाना गोड्डा, नगर थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।




