बरेली

बरेली – फतेहगंज पश्चिमी में 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                   
बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 10 लाख की रंगदारी मांगने, मारपीट और धमकी के मामले में 05 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त हरेन्द्र प्रकाश निवासी अब्दुल्लापुर माफी मुड़िया अहमद नगर थाना इज्जतनगर, सोमपाल सिंह निवासी ग्राम सिंघई मुरावान केसपुर थाना भुता हाल निवासी कुसुमनगर बारादरी, हेमंत कुमार पटेल निवासी परगवा उमरिया थाना कैंट, प्रवेश मिश्रा निवासी तिलक कॉलोनी सुभाषनगर और नरेश मौर्य निवासी सराय तल्फी थाना सीबीगंज हैं।
पुलिस के अनुसार दिनांक 23.08.2026 को वादी पंकज त्रिपाठी निवासी ग्वारी गली सुभाषनगर की तहरीर पर थाना फतेहगंज पश्चिमी पर मु0अ0सं0 277/26 धारा 191(2)/308(5)/115(2)/351(3) BNS पंजीकृत किया गया था। आरोप था कि अभियुक्तों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए 10 लाख की रंगदारी मांगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम ठिरिया खेतल से पहले हाईवे से पांचों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार, चौकी प्रभारी फतेहगंज देवेश कुमार, उ0नि0 आदेश कुमार, हे0का0 984 विक्की सिंह, का0 3050 अक्षय कुमार, रि0का0 2587 शिव पुण्डीर, रि0का0 2570 निगम त्यागी और रि0का0 2567 प्रियांशु तोमर शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button