गॉव निठार के जंगलों में एक जंगली जानवर द्वारा बुजुर्ग पर हमला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – गॉव निठार के जंगलों में एक जंगली जानवर द्वारा बुजुर्ग पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसे परिजनों द्वारा ग्रामीणों की मदद से जयपुर भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार गॉव निठार निवासी गब्बू पुत्र रघुवीर जाति मीना अपने खेत में सिंचाई का कार्य कर रहा था। तभी अचानक आए जंगली जानवर ने उस पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने घायल अवस्था में बुजुर्ग को जयपुर के चिकित्सालय में भर्ती करवाया। वहीं सूचना मिलते ही रेंजर पवन सिंह के निर्देशानुसार वन विभाग के रविन्द्र सिंह वनरक्षक, हरिओम सैनी, पुष्पेन्द्र, नेतराम एवं पुखराज मौके पर पहुॅचे और ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेकर जंगली जानवर के पगमार्क लिये। जहां पगमार्क जरख जानवर के होने के पाये गये हैं। हालांकि वन विभाग की टीम अभी भी गॉव में सर्च अभियान चलाकर जंगली जानवर को पकडने के प्रयास कर रही है।

