
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
छतरपुर मध्य प्रदेश : लवकुशनगर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लवकुशनगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना प्रभारी अजय अंबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम किशनपुरा में दबिश देकर अवैध रूप से संचालित हो रही देसी कट्टा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने मौके से 4 तैयार देसी कट्टे, 5 से 6 अर्धनिर्मित कट्टे और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले औजार व सामग्री भारी मात्रा में जब्त की है।
मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है – राजेंद्र उर्फ राजू राजपूत (48) निवासी किशनपुरा और कामता प्रजापति (42) निवासी खजुरिया पहरा, जिला महोबा (UP)। मुख्य आरोपी राजेंद्र के खिलाफ पहले से ही आबकारी एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इन हथियारों की सप्लाई कहां की जानी थी



