बागपत

सूर्य नमस्कार: संपूर्ण व्यायाम – प्रो. मुछाल।

एनसीसी वार्षिक शिविर में योगाभ्यास का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बागपत। 74 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आयोजित विशेष योग सत्र का नेतृत्व प्रख्यात योगाचार्य एवं प्रोफेसर डॉ. महेश कुमार मुछाल ने किया। इस अवसर पर कर्नल लक्ष्मण सिंह चौहान (शौर्य चक्र विजेता), सूबेदार मेजर दर्शन सिंहहवलदार श्याम मुरारी और अशोक कुमार जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

डॉ. मुछाल ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के बारह चरणों का अभ्यास कराया और बताया कि यह एक ऐसा संपूर्ण व्यायाम है, जो शरीर के सभी तंत्रों और अंतःस्रावी ग्रंथियों को सक्रिय करता है, जिससे हार्मोन संतुलन बना रहता है और स्वास्थ्य में सुधार होता है।

उन्होंने अनुलोम-विलोम तथा भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया, जिसे विशेष रूप से छात्र जीवन के लिए उपयोगी बताया गया। योगाचार्य हिमांशु मुछाल ने भू-नमन आसन, शीर्षासन, पूर्ण भुजंगासन, पूर्ण धनुरासन, और पूर्ण उष्ट्रासन जैसे कठिन आसनों का प्रभावशाली प्रदर्शन कर एनसीसी कैडेट्स को योग की गंभीरता और गरिमा से परिचित कराया।

सत्र के अंत में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक आसनों का अभ्यास और उनके लाभ विद्यार्थियों को समझाए गए।

कर्नल लक्ष्मण सिंह चौहान ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नियमित योगाभ्यास को जीवन का हिस्सा बनाएं और आत्मविकास की दिशा में आगे बढ़ें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button