बरेली
उद्यान विभाग द्वारा किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : कृषि विज्ञान केन्द्र,आई0वी0आर0आई0 मे उ0 प्र0 राज्य औद्यानिकी निर्यात प्रोत्साहन योजान्तर्गत उद्यान विभाग,जनपद बरेली द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे एस0के0गुप्ता,उप निदेशक उद्यान,बरेली मण्डल,बरेली,डा0 रंजीत सिंह,वैज्ञानिक,कृषि विज्ञान केन्द्र इज्जतनगर बरेली, आलोक मिश्रा,एपीडा(आॅनलाईन माध्यम), डा0आर0एल0सागर,वैज्ञानिक,कृषि विज्ञान केन्द्र, डा0संजय सक्सेना,समाजसेवी, सोमपाल सिंह यादव,ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक,मण्डी समिति,बरेली, जितेन्द्र कुमार,जिला उद्यान अधिकारी,बरेली, अनिल साहनी प्रगतिशील कृषक,गोडसन फार्म,टिगरा, राजेन्द्र प्रसाद गंगवार प्रगतिशील कृषक, नरेश शर्मा,आलू निर्यातक, जनपद बदायूं, कृषक उत्पादक संगठनों के सी0 ई0 ओ0 आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में जिला उद्यान अधिकारी,बरेली द्वारा उ0 प्र0 राज्य औद्यानिकी प्रोत्साहन बोर्ड के उसके उद्देश्य एवं कार्यों के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। डा0आर0एल0सागर एवं डा0रंजीत सिंह ने गुड एग्रीकल्चर प्रेक्टिस(GAP) के बारे मे तथा एकीकृत कीट प्रबंधन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई, राजेन्द्र कुमार गंगवार द्वारा जैविक खेती व मृदा स्वास्थ के बारे मे सुझाव दिये गये। नरेश शर्मा द्वारा आलू की उच्च गुणवत्तायुक्त खेती व निर्यात के बारे मे अपने विचार प्रस्तुत किये गये।श्आलोक मिश्रा द्वारा एपीडा मे पंजीकरण व उसके लाभ के बारे मे जानकारी प्रदान की गई। डा0 संजय सक्सेना द्वारा मिलेटस उत्पादन व उसके होने वाले स्वास्थ पर असर की जानकारी प्रदान की गई। अनिल साहनी द्वारा औद्यानिक फसलों के उन्नतशील उत्पादन व उसके निर्यात के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गई। एस के गुप्ता उपनिदेशक उद्यान के द्वारा फलों एवं शाकभाजी के अंतर्गत निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए किस प्रकार मानक अन्तर्गत उच्च गुणवत्ता को कैसे प्राप्त किया जाय तथा रसायन मुक्त उत्पादन को बढ़ाने से सम्बंधित सस्य क्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।




