बरेली
मोहर्रम, श्रावण मास और आगामी चुनाव को लेकर एसएसपी ने की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में मोहर्रम, श्रावण मास और आगामी चुनाव के दृष्टिगत की गयी अपराध समीक्षा बैठक।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों और अपर पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्यौहारों मोहर्रम और श्रावण मास तथा आगामी चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये जिसमें कानून-व्यवस्था की समीक्षा और सुदृढ़ीकरण, जनपद में वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति के सम्बन्ध में विश्लेषण किया गया। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों की पहचान करें और वहां नियमित गश्त सुनिश्चित करें। मोहर्रम और श्रावण मास के दौरान धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।मोहर्रम और श्रावण मास के लिए सुरक्षा व्यवस्था , श्रावण मास में शिव मंदिरों और कांवड़ यात्रा मार्गों पर भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। धर्मगुरूओं के साथ समन्वय स्थापित कर सामुदायिक सहयोग सुनिश्चित करने सम्बन्धी निर्देश। समस्त क्षेत्राधिकारी, अपने-अपने क्षेत्र के उपजिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर श्रावण मास, मोहर्रम के दृष्टिगत भ्रमणशील रहने सम्बन्धी निर्देश। जनपद में लंबित आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करें। अपराधियों का चिन्हीकरण करते हुए उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही, गैंगस्टर आदि की कार्यवाही करने सम्बन्धी निर्देश, माह मई 2025 में IGRS (जनशिकायत निस्तारण प्रणाली) पर थाना स्तर की रैंकिंग की समीक्षा कर समय से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने सम्बन्धी निर्देश। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहों और भ्रामक खबरों पर निगरानी रखने और त्वरित कार्रवाई करने सम्बन्धी निर्देश दिये गये। गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ करें, ताकि जनपद में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहें। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।


