पाकुड़

खाद्यान्न का उठाव और वितरण को ले उपायुक्त ने की वीसी के माध्यम से बैठक

The Deputy Commissioner held a meeting through VC regarding the lifting and distribution of food grains

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, एमओ, सहायक गोदाम प्रबंधक एवं सभी डोर स्टेप डिलीवरी के साथ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अग्रिम खाद्यान्न माह जून, जुलाई एवं अगस्त 2025 हेतु प्राप्त खाद्यान्न का शत- प्रतिशत उठाव तथा वितरण से सम्बन्धित समीक्षा हुई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने माह जून एवं जुलाई 2025 का प्रतिशत उठाव एवं वितरण 21 जून तक पूर्ण करने एवं माह अगस्त 2025 का उठाव 30 जून तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया‌। साथ ही नमक एवं चीनी वितरण में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया। उपायुक्त द्वारा खरीफ विपन मौसम 2024-25 में जिला से संबंध दोनों राइस मिलों से 30 जून के अंदर शत प्रतिशत सीएमआर देने हेतु निर्देश दिया गया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button