खेल विभाग ने मदाक पदार्थ की सेवन के विरुद्ध चलाया जागरूकता कार्यक्रम
Sports department launched awareness program against drug abuse

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय झारखंड रांची के तत्वाधान में पाकुड़ जिला अन्तर्गत मादक पदार्थ दुरुपयोग जागरूकता अभियान 10 से 26 जून, 2025 तक किया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत जिला खेल विभाग के द्वारा 21 जुन 2025 को विश्व योग दिवस अवसर पर योग के माध्यम से मादक पदार्थ दुरुपयोग जागरूकता अभियान का आयोजन जिला स्तरीय (बैंक कॉलोनी) स्टेडियम, पाकुड़ में किया गया। जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, पाकुड़ श्री राहुल कुमार के द्वारा योग से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। योगा एक प्राचीन भारतीय व्यायाम और ध्यान की विधि है जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। योगा में विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकें शामिल होती हैं जो तनाव कम करने, लचीलापन बढ़ाने, संतुलन और एकाग्रता में सुधार करने में मदद करती हैं। मौके पर प्रशिक्षण केन्द्र यथा- डे-बोर्डिंग, खेलों इंडिया, जिला खेल अकादमी के सभी प्रशिक्षकों के साथ आम जनमानस ने इस आयोजन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला खेल समन्वयक श्री विवेक रजक जिला ओलंपिक संघ के सचिव श्री रणवीर सिंह प्रशिक्षक अंकिता रॉय, श्री अक्षय बाउरी, सुश्री प्रोन्नति रानी, NIS कोच जगबंधु दास,श्यामल सोरेन, ,नारायण चंद्र रॉय, मनीष कुमार,राम मोहन सैनी, सुमन भारती का योगदान सराहनीय रहा।



