जामताड़ा

स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत तेतुलबधा, तरकोजोरी, डुमरिया पंचायत में जलसहिया एवं महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Under the Swachhata Hi Seva 2025 campaign, Jal Sahaiya and women started a cleanliness drive in Tetulbdha, Tarkojori and Dumaria Panchayat.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र के तेतुलबधा, तरकोजोरी और डुमरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम चरघरा, डुमरिया, रंगामटीया, बागबेर फोफनाद ताराबहाल एवं जगन्नाथपुर कडरूडीह में स्वच्छता ही सेवा 2025 के स्वच्छोत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी पंचायतों की जलसहिया ने मिलकर गांव-गांव में साफ-सफाई अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थलों, सड़क, आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक भवनों की सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता सप्ताह, स्वच्छता रैली एवं जागरूकता अभियान भी चलाए गए। रैली के माध्यम से लोगों को गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचाव और स्वच्छता अपनाने के फायदे बताए गए। जलसहिया एवं ग्रामीण महिलाओं ने झाड़ू और सफाई उपकरण लेकर जगह-जगह सफाई कर “स्वच्छ ग्राम, स्वस्थ ग्राम” का संकल्प लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांव को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जलसहिया ने बताया कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि यह सभी की जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयास से ही गांव को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है। इस मौके पर जलसिया मुन्नी देवी, लक्ष्मी रानी, मनोरमा देवी, बीना देवी, प्रियंका कुमारी, रूबी देवी, कंचन देवी आदि महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। उन्होंने कहा कि स्वच्छता घर से शुरू होती है और यदि हर परिवार अपने घर-आंगन को साफ रखे तो पूरा गांव स्वच्छ बनेगा। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों को कचरा निस्तारण, शौचालय उपयोग और स्वच्छ जल सेवन के प्रति जागरूक किया गया। इस प्रकार स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान ने न केवल सफाई की मिसाल पेश की, बल्कि ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button