सिंगरौली
अनियंत्रित पोल्ट्री फार्म की ट्रक पलटी, एक की मौत, एक घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सिंगरौली। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर बरपाया है। सरई थाना क्षेत्र के बरका चौकी अंतर्गत धौहनी गांव में एक तेज रफ्तार आईसर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, पोल्ट्री फार्म से भरा आईसर ट्रक सीधी की ओर से आ रहा था। धौहनी गांव के पास ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में चालक के साथ खलासी भी सवार था।
हादसे में गोविंदा नामक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि शहनाज़ नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रक को हटवाने की प्रक्रिया जारी है।



