सिंगरौली
सिंगरौली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की दौड़ में शहर से 17 व ग्रामीण में 12 दावेदार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान ने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष की कुर्सी के ख्वाब दिखा दिए हैं। शहर से लेकर गांव तक कार्यकर्ता अभियान को लेकर उत्साहित हैं और अध्यक्ष की दौड़ में 29 दावेदार मैदान में उतर गए हैं। संभावना है कि जुलाई में सिंगरौली को कांग्रेस का नया शहर व ग्रामीण जिला अध्यक्ष मिल सकता है। सिंगरौली में कांग्रेस नए शहर व ग्रामीण जिला अध्यक्ष नियुक्त करने वाली है। शहर को लेकर एआइसीसी और पीसीसी पर्यवेक्षक पहले ही जिला और ब्लॉकों में रायशुमारी शुरू कर चुकी हैं।
जिलाध्यक्ष के लिए बैठकों का कई दौर हो चुका है । अब तक शहर जिलाध्यक्ष बनने के लिए 17 जबकि ग्रामीण जिलाध्यक्ष के लिए 12 लोगों ने दावेदारी की हैं। शहर जिलाध्यक्ष में सबसे अधिक दावेदार है। ग्रामीण में भी लगभग यही स्थिति है। इनके अलावा ऐसे भी कई दावेदार खड़े हो गए हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले तक पद को लेकर कोई तैयारी नहीं की थी। हालांकि पर्यवेक्षक खासी बारीकी से दावेदारी को प्लस-माइनस के तराजू में तोल रहे हैं।
शहर जिलाध्यक्ष के दावेदार
भास्कर मिश्रा
संगीता सिंह ओयाम, प्रवीण सिंह चौहान, अखिलेश सिंह,अनिल कुमार वर्मा, लखनलाल साहू, रूपेश चंद्र पाण्डेय,सुरेन्द्र कुमार साकेत, सूर्यकुमार द्विवेदी, मनोज शाह,अमित द्विवेदी, अरविंद सिंह चंदेल, शेखर ओमप्रकाश सिंह, ,सुदामा प्रसाद कुशवाहा, रामशिरोमणि सहवाल, सुषमा वर्मा, अनिल सिंह प्रमुख दावेदार हैं।
ग्रामीण जिलाध्यक्ष के दावेदार
मधु शर्मा,ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, अशोक सिंह पैगाम,रामअशोक शर्मा,कुंवर सोमदेव बहमजूदेव, नंदगोपाल कोल,देवेन्द्र पाठक दरोगा, बाल मुकुंद सिंह परिहार,रमाशंकर शुक्ला,राजकुमार दीपांकर,सविता सिंह, सी.पी. शुक्ला ने दावेदारी की हैं।
|
ReplyForward
|



