पाकुड़

वन महोत्सव में वृक्षारोपण पर दिया जोर, सांसद ने की परिसम्पत्ति का वितरण

Emphasis on tree plantation in Van Mahotsav, MP distributed assets

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से पाकुड़ प्रखण्ड क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित वन प्रमण्डल, पाकुड़ कार्यालय के समीप आयोजित 76 वां वन महोत्सव – 2025 के बतौर मुख्यातिथि सांसद विजय कुमार हसदा व विशिष्ट अतिथि डीसी मनीष कुमार , जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम, डीडीसी महेशपुर कुमार संथालिया समेत डीएफओ सौरभ चन्द्रा के द्वारा संयुक्त रूप कार्यक्रम की शुरुआत ससमय- अवधि में ही किया गया। कार्यक्रम में वन की महत्त्व व इसके संरक्षण से जलवायु परिवर्तन की घटक से निजात पाने/ दिलाने की अवयवों को दर्शाया गया। साथ वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान सांसद व उपायुक्त के द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बीच करोड़ों की परिसम्पत्ति का वितरण किया। सांसद विजय कुमार हसदा ने कहा वन महोत्सव कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने जो सांस्कृतिक नृत्य की, उससे अपना स्कूली जीवन को ताजा कर दिया। कहा नृत्य पेश बहुत ही अच्छी हुई जो इन्हें आगे ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रहे, बल्कि जनभागीदारी सुनिश्चित हो, ताकि वन संरक्षण के साथ जल संचयन पर सकारात्मक पहल हो सके। साथ ही उन्होंने बढ़ती गर्मी से राहत, भूमि संरक्षण व जलवायु परिवर्तन के ध्यानार्थ अधिक से अधिक वृक्षारोपण पर जोर दिया। वही ज़िला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने बताया कि जिस तरह जीने के लिए जल की जरूरत है, वैसे ही वन संरक्षण हेतु वृक्षारोपण की भी जरूरत है। वही उपायुक्त ने उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण के ध्यानार्थ अपने नाम एक और एक पेड़ मां के नाम लगाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने खाली जमीन पर जलकुंभ अन्य हेतु महत्त्वपूर्ण अवयवों को स्थापित करने हेतु बताया। उन्होंने अन्य कई अहम सम्भावनाओं का भी दृष्टिपात किया। वही डीएफओ सौरभ चन्द्रा ने बताया कि वन प्रमण्डल पाकुड़ कार्यालय के समीप पाकुड़ की ऐतिहासिक धरोहर को संजोये रखने और उससे जुड़े हर अवयवों को स्थापित स्वृतिस्वरुप बरकरार रखने के ध्यानार्थ प्रस्तावित फोसिल म्यूजियम सह- पार्क निर्माण की स्वीकृति झारखण्ड सरकार से मिलते ही यथाशीघ्र धरातल पर दिखेगा। साथ ही जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड क्षेत्र में तिलका मांझी नेचर पार्क, लिट्टीपाड़ा का भी निर्माण भी शीघ्र ही कराया जायेगा जो प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि लगभग छः लाख वृक्षारोपण कार्य प्रगति पर है जो वित्तीय वर्ष 2025- 26 की टारगेट है। साथ ही नदी किनारे पांच किलोमीटर तक वृक्षारोपण कार्य प्रगति पर है जो दस किलोमीटर तक वृक्षारोपण की लक्ष्य रखा गया है। मौके पर बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, विधायक प्रतिनिधि श्याम यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष मुस्लेहुद्दीन शेख, उमर फारूक, बीपीओ अजीत कुमार टुडू, आईडी राम, मुखिया बिकास गोंड व पीटर मरांडी, रामविलास महतो, हबीबुर रहमान, सोनू आलमअन्य समेत काफी संख्या में लाभुक व ग्रामीण महिलाएं मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button