अलवर

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गुरुवार को मोती डूंगरी स्थित कार्यालय पर की जनसुनवाई ।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अलवर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गुरुवार को मोती डूंगरी स्थित कार्यालय पर जनसुनवाई की।
इस दौरान बड़ी संख्या में अपनी परिवेदनाएं लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जूली ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
जूली बोले भारतीय जनता पार्टी के राज में मुख्यमंत्री और मंत्री सब गायब है और अधिकारी और कर्मचारी जनता का काम करने से गुरेज कर रहे है।
उन्होंने कहा कि सुशासन के नाम पर जिस सरकार ने जनता को ठगा आज वह जनता उस सरकार और उसके नुमाइंदों को ढूंढ रही है।
जूली बोले पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से आम आदमी त्रस्त हो गया है लेकिन सरकार और विभागीय अधिकारियों का इस और कोई ध्यान ही नहीं है।
जूली ने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिया कड़ा संदेश
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों की बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से करें। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आम जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि हर एक बूथ को मजबूत करना हमारा नैतिक दायित्व है।
इस दौरान संगठन को एकजुट रहकर मजबूत करने पर भी विचार विमर्श किया गया।
उन्होंने कहा कि न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश की जनता केंद्र व राज्य सरकार के
खिलाफ खड़ी है।
जूली बोले आज प्रदेश व देश की जनता को कांग्रेस राज की याद आ रही है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के सभी वादे केवल जुमले साबित हो रहे हैं।
जूली बोले कांग्रेस का लगातार बढ़ रहा है कारवां
नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली बोले संविधान से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ आज पूरा देश एकजुट हो रहा है।
 उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लगातार कारवां बढ़ रहा है।
आज अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मालाखेड़ा ब्लॉक के ढाकपुरी से निर्वाचित निर्दलीय पंचायत समिति सदस्य  भोजराज चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली जिस पर जुली ने उनका स्वागत किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button