बाराबंकी

छत्रपति साहू जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बाराबंकी। मसौली ग्राम चक स्थित देवश्री मैरिज लान में कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के तत्वावधान में छत्रपति साहू जी महाराज जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 30 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
छत्रपति साहूजी महराज जयंती को सम्बोधित करते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि साहू जी महाराज सामाजिक न्याय, नारी उत्थान और समाज कल्याण के नायक थे जो शोषित, वंचितों के महानायक, महान समाज सुधारक, दार्शनिक आदर्श पुरुष थे जिन्होंने आरक्षण की नींव रखी और समाज में व्याप्त अनेकों बुराइयों को समाप्त किया था। पूर्व ब्लाक प्रमुख निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि शाहूजी महाराज ने दलित और शोषित वर्ग के दुख दर्द को बहुत करीब से समझा और उनसे निकटता बनाकर उनके मान-सम्मान को ऊपर उठाया ।
वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा0 विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि शाहूजी महाराज गैरबराबरी की व्यवस्था को खत्म करने के लिए देश में पहली बार अपने राज्य में पिछड़ों के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू की। कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक इंजीनियर एस पी वर्मा ने कहा कि शाहूजी महाराज समाजिक न्याय, नारी उत्थान, और समाज के कल्याण के नायक थे उन्होंने ज्योतिबा फुले के सिद्धांतो को मानते हुए डा0 भीम राव अम्बेडकर जैसे सामाजिक क्रांति करियो का अनुशरण किया इसीलिए उन्हे ज्योतिबा और बाबा साहब के बींच कड़ी मना गया है।
कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ईजी0 त्रिभुवन सिंह की अध्यक्षता एव वीरेंद्र वर्मा के संचालन मे आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला संयोजक मास्टर ओमप्रकाश वर्मा ने कुर्मी समाज के लोगो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाहू जी महराज के बताये हुए रास्ते पर चल कर समाज को उचाईयो तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम हाई स्कूल एव इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाले 30 बच्चो को शील्ड एव प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौक़े पर राम मनोहर वर्मा, भुकांत वर्मा,अरुण कुमार वर्मा, डा0 प्रीति वर्मा, देशराज वर्मा, सत्यवान सिंह, वीरेंद्र वर्मा, उत्तम वर्मा, श्यामलाल वर्मा, जयकिशन वर्मा, विजय बहादुर वर्मा, संजीव कुमार वर्मा सहित भारी संख्या मे कुर्मी समाज के लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button