लातेहार

बालूमाथ में धूमधाम से निकाली गई रथ यात्रा

Rath Yatra was taken out with great pomp in Balumath

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बालूमाथ में हर साल की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ शुक्रवार को रथ यात्रा निकाली गई। भगवान बलभद्र भगवान जगन्नाथ व बहन सुभद्रा को महावीर मंदिर से पूजा अर्चना के बाद रथ में बैठाकर देवी मंडप ले जा गया ।जहां पूजा अर्चना के बाद थाना चौक मुरपा मोड,ब्लॉक प्रखंड कार्यालय होते हुए दुर्गाबाड़ी पहुंचा जहां पूजा अर्चना व आरती के साथ उसे दुर्गा मंदिर परिसर में स्थापित किया गया । इस बीच शोभायात्रा में शामिल लोगों ने रथ को अपने हाथों से खींचते नजर आए ।वही भगवान जगन्नाथ की जय भगवान बलभद्र की जय बहन शुभद्रा की जय समेत कई नारे लगा रहे थे । रथ यात्रा के दौरान दर्जनों स्थानों पर महिलाओ एवं श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया । इस मौके पर लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी,बालूमाथ अंचलाधिकारी विजय कुमार बालूमाथ कोमर निवासी सह धनबाद बलियारपुर अंचलधिकारी प्रवीण कुमार सिंह महावीर मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष प्रयाग साव,अर्जुन साव ऋषि कुमार,अमित कुमार,लालदेव गंझु,दिवाकर प्रसाद,राजीव प्रसाद,विनोद साव,अरुण कुमार,आनंद सोनी,अरुण कुमार,अजित मंत्री,सागर कुमार,ऐश्वर्या उरांव,दीपू गुप्ता,,सोनू सिंह,रति गंझु,शैलेश सिंह,पंकज सिंह,संजय प्रसाद,उपेंद्र रंगीला,संजू ओझा, जितेंद्र प्रसाद,उमेश ठाकुर समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button