ललितपुर

ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में ललितपुर की महिला पुलिसकर्मियों ने जीता स्वर्ण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। अखिल भारतीय पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप-2026 में ललितपुर पुलिस की महिला खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हांसिल कर जनपद और विभाग का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 23 से 27 फरवरी 2026 तक भिलाई (छत्तीसगढ़) में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में ललितपुर में तैनात महिला मुख्य आरक्षी प्रीति चौधरी और महिला आरक्षी भूमि कुमारी ने कड़े मुकाबले के बीच बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाडिय़ों ने अपने कौशल, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट परिचय दिया, जो अन्य पुलिस कर्मियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने दोनों खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने कहा कि जनपद पुलिस अपने कर्मियों की प्रतिभा को लगातार प्रोत्साहित करती रहेगी और ऐसे उत्कृष्ट प्रदर्शन भविष्य में भी जारी रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button