गोड्डा
भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता ने मवेशियों को पकड़ कर थाने को सौंपा।
कहा- तस्करों द्वारा बंगाल ले जाया जा रहे थे पशु।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
देवड़ांड : प्रखंड क्षेत्र से होकर अवैध रूप से बंगाल लेकर जा रहे मवेशियों को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता शुभम मंडल ने पुलिस को सूचना देकर देवड़ांड थाना प्रभारी के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान शुभम मंडल ने बताया कि पकड़े गए मवेशियों को पश्चिम बंगाल की ओर ले जाया जा रहा था। बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पशु तस्कर रात्रि के अंधेरे में मवेशियों की तस्करी कर रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से मवेशियों को पकड़वाया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए और तस्करों पर सख्त कानूनी कार्यवाही हो, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। वहीं थाना प्रभारी ने मामले की जांच करने की बात कही है। फिलहाल मवेशियों को थाने में सुरक्षित रखा गया है।



