रामपुर शाहबाद
पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों की ओर से 16 लोगों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। ग्राम जयडोली में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों की ओर से 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोहल्ला अफगानान निवासी मुरारी लाल ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने अपने बेटे पर हुए हमले के हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।आरोप है कि मुरारीलाल अपने बेटे राजवीर के साथ गांव में पेड़ काटने गए थे। लौटते समय हरिओम, गुड्डू, विक्रम, यादराम, वीरपाल,लाल बहादुर, रणधीर, सोण्टी और अंगनलाल ने जान से मारने की नीयत से उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिससे उसके बेटे राजवीर के सर व हाथ में काफी चोटें आई। पुलिस में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रंजीत कुमार ने भी और सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है रंजीत के अनुसार उसका भतीजा मोंटी सरकारी तालाब के पास कट रही लकड़ी की वीडियो बना रहा था जिस पर गांव के ही मुरारी लाल, राजवीर,संजीव, मोहर सिंह, अमरपाल, विग्नेश और गिरिराज ने उस पर जान से करने के नियत से धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिस पर मोंटी गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


