गोड्डा

ऊर्जा नगर में जिला झामुमो की हुई बैठक, शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर की प्रार्थना।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा (महागामा ): ऊर्जा नगर स्थित विवाह भवन में जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक बैठक जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला स्तर के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने धर्म के अनुसार ईश्वर, अल्लाह, यीशु मसीह, वाहेगुरु से प्रार्थना और दुआ कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, झारखंड राज्य के निर्माता, राज्यसभा के सदस्य सांसद, पार्टी के संरक्षक, जन जन के नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए खड़ा होकर प्रार्थना किया और कहा की दिशोम गुरु जल्द ही स्वस्थ होकर हम लोगों के बीच आएंगे और उनके विचारों एवं मार्गदर्शन पर चलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा को और संगठित बनाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चलने वाली सरकार दिशोम गुरु शिबू सोरेन के विचारों से ही आज लगातार प्रदेश के साढे तीन करोड़ आवाम के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं और प्रदेश के 3.50 करोड़ लोगो को सबल कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button