बाराबंकी में घटिया सड़क निर्माण का मामला
मानक विहीन डामरीकरण से नाराज ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा शिकायती पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बाराबंकी : पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। बनीकोडर-कोटवा सड़क से कोटवा धाम लिंक मार्ग और शांतिनगर चौराहा गाजीपुर से अधूर्जन पुरवा संपर्क मार्ग पर 25 जून 2025 को डामरीकरण का कार्य किया गया।
निर्माण कार्य में कई खामियां पाई गईं। न तो तारकोल का उचित छिड़काव किया गया और न ही मानक के अनुसार गिट्टी डाली गई। रोलर का प्रयोग भी सही तरीके से नहीं किया गया। पुरानी सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी शंशाक त्रिपाठी से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने लेपन कार्य में हुए भ्रष्टाचार की जांच और पुनर्निर्माण की मांग की। साथ ही जीरो टॉलरेंस नीति का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
जूनियर इंजीनियर संतोष कुमार यादव ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए तुरंत पुनः लेपन कार्य और सिलकोट करने का निर्देश दिया। हालांकि, ठेकेदार की मनमानी के कारण अभी तक कोई सुधार कार्य नहीं हुआ है।



