सीकर

स्मार्ट मीटर लगायेंगे तो करेंगे आंदोलन

ग्रामीणों ने दिया अधिशाषी अभियन्ता के नाम ज्ञापन,ग्रामीणों व उपभोक्ताओं में अक्रोश व्याप्त

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

रींगस (सीकर) बावड़ी। ग्राम पंचायत बावड़ी में धीरजपुरा रोड़ पर स्थित जीएसएस के बाहर अ.वि.वि.नि.लि. रींगस अधिशाषी अभियन्ता के नाम मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। अखिल भारतीय किसान सभा ग्राम इकाई बावड़ी के अध्यक्ष ताराचंद बाजिया व सचिव मालीराम सौगण ने बताया कि वर्तमान में लगे घरेलु रीडिंग मीटर को बदलकर नए सिरे से स्मार्ट मीटर नहीं लगाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन में बताया कि विधुत विभाग द्वारा वर्तमान मेंलगे रीडिंग मीटर घरेलू उपभोक्ता एवं किसान सभा विराध कर इन्हे तत्काल रूकवाने की मांग की है। उपभोक्ता एवं किसान सभा का मानना है कि रोज रोज नये नये प्रयोग कर उपभोक्ताओं पर आर्थिक लुट की जा रही है। कभी ट्रांसफार्मर तो कभी केबल बदलना, कभी इलेक्ट्रोनिक मीटर, लाइन सुधार आदि के साथ अब स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे है। इससे उपभोक्ता को कोई फायदा नहीं होगा। यह सरकार व विभाग निजी कम्पनीयों को लाभ के लिए लगातार बीस से पच्चीस वर्षों से नये नये प्रयोग करती जा रही है। आज तक उपभोक्ता को राहत नहीं मिली है। साथ ही जो वर्तमान में मीटर लगे है जो सही से चल रहे है। इन मीटरों को उतारकर रद्दी कबाड़ कर दिया जायेगा। ऐसे में विरोध कर मांग करते हैकि उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से सहमत नहीं है। स्मार्ट मीटरों लगाये तो जबरदस्त विरोध व आंदोलन होगा। जिसकी समस्त जबाब देही विभाग एवं सम्बधित होंगे। इस मोके पर गोपाल सिंह बाजिया, बंशीधर तिरदिया सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button