ललितपुर
तिरंगा झण्डा हम सभी भारतीयों की आन-वान-शान का प्रतीक है : प्रधानाचार्या
पू.मा.वि. नदनवारा में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत गुरूवार को विकास खण्ड जखौरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नदनवारा में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पू.मा.वि. नदनवारा की प्रधानाचार्या मनीषा बानो शर्मा ने कहा कि तिरंगा झण्डा हम सभी की शान है। प्रधानाचार्या ने बताया कि जिलाधिकारी अमनदीप डुली के आदेश व बेसिक शिक्षा अधिकारी रनवीर सिंह के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराये जाने की योजना है। इसके अलावा जिले की सभी सरकारी भवन, शैक्षणिक संस्थाएं और ऐतिहासिक किले तिरंगा रौशनी से सरावोर होंगे। इसी तारतम्य में हर घर तिरंगा अभियान का कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित किया गया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर भी गांव में रैली निकालकर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करते हुये किसी भी घटना-दुघर्टना के समय उपयोग होने वाले आवश्यक हेल्पलाइन नम्बरों में डायल-112, 1076, 1090 इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी गयी। इस दौरान प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा बानो शर्मा, मनीष कुमार जैन, मनीष खरे, फरीदा खातून, जसलीन बानो, शिल्पी गुप्ता उपस्थित रहे।