सामसुन मुर्मू ने हूल दिवस पर सिद्धो – कान्हू के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Samsun Murmu garlanded the statue of Sidhu-Kanhu on Hul Day

नेशनल प्रेम टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। दिशम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर झामुमो की महेशपुर इकाई ने प्रार्थना सभा आयोजित किया। साथ ही हूल दिवस के महानायक सिद्धो- कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इस शुभ अवसर पर जिला परिषद सदस्य सामसुन मुर्मू, प्रखण्ड सचिव जेम्स सुशील हेम्ब्रम, पूर्व प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू, पंचायत मुखिया निर्मल हेम्ब्रम, पूर्व युवा मोर्चा संगठन सचिव रोशन किस्कू, जिला सह सचिव कुणल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, साहेबजान मरांडी, प्रेमलाल मरांडी, गब्रिएल टुडू, प्रकाश वेसरा, बाबुधन सोरेन, नरेश वासकी, साईमन मुर्मू, बोड़ो हेम्ब्रम, फिलीपशन हांसदा, नायकी सोरेन, प्रकाश सोरेन डेविड सोरेन ने सिद्धो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वही जिला परिषद सदस्य सह- झामुमो के वरीय पदाधिकारी सामसुन मुर्मू ने महेशपुर झामुमो इकाई के साथ भोगनाडीह रवाना हुए।



