आजादी की लड़ाई के पहले महानायक है वीर शहीद सिद्धो कान्हू- झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम
Brave martyr Sidhu Kanhu is the first great hero of the freedom struggle- JMM District President Azizul Islam

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को हूल दिवस के अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम के नेतृत्व में पाकुड़ शहर का भ्रमण करते हुए डीसी आवास के समीप स्थित सिद्धो- कान्हू पार्क में स्थापित वीर शहीद सिद्धो- कान्हू मुर्मू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सिद्धो- कान्हू पार्क पहुंचकर सर्वप्रथम पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव ने वीर शहीद सिद्धो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों सहित अन्य ने बारी- बारी से माल्यार्पण कर नमन किया। माल्यार्पण के पश्चात झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि 30 जून सन 1855 में अंग्रेजों के जुल्म- व- शोषण और अत्याचार के विरुद्ध बिगुल फूंक कर हमारी माटी छोड़ो का नारा देते हुए संघर्ष व बलिदान की गाथा लिखने वाले वीर शहीदों को याद करने का आज खास दिन है। हूल क्रांति के जनक अमर शहीद सिद्धो- -कान्हू के अलावे चांद-भैरव व फूलो-झानो के साथ- साथ विद्रोह में शहादत देने वाले सभी वीरों का बलिदान झारखण्ड सहित देश के लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। मौके पर केन्द्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, केन्द्रीय समिति सदस्य प्रतिमा पांडे, जिला संगठन सचिव मुस्लेउद्दीन अंसारी, जिला सह सचिव जहूर आलम, जिला सह सचिव तरुण मंडल, महिला मोर्चा की पुर्व जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, पाकुड़ प्रखण्ड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नुर आलम, सुशीला देवी, बैजंती देवी, हबीबुर्रहमान, तनवीर आलम, मोसरर्फ हुसैन, मोबारक हुसैन, इस्माईल रहमान, सोनू आलम, पिंटू गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में समर्थक व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



