कैराना

इन्वर्टर का करंट लगने से युवक की मौत

परिजनों में मचा कोहराम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। क्षेत्र के गांव अलीपुर में घर पर इन्वर्टर लगाते समय करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
गांव अलीपुर निवासी मुर्तजा (30) पुत्र इस्लाम शनिवार रात अपने घर पर इन्वर्टर लगाने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि इन्वर्टर पहले से चार्ज था। इसी दौरान वह बिजली बोर्ड में कनेक्शन जोड़ रहा था, तभी अचानक उसे तेज करंट लग गया और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। इस दौरान परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए कैराना के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि मृतक विवाहित था और उसके तीन-चार छोटे बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मृतक युवक को बिना किसी कार्रवाई के निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button