बालूमाथ अनुमंडल क्षेत्र में मुहर्रम अखाड़ा कमेटी ने किया हैरतअंगेज कारनामे, किया गया सम्मानित
Muharram Akhara Committee performed amazing feats in Balumath subdivision area and was honored

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बालूमाथ अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न मुहर्रम कमिटी द्वारा सोमवार को भब्य जुलूस निकला गया। जुलूस बाजार ताड से आरम्भ होकर ,महावीर मंदिर, थाना चौक होते हुए कई टोलों मोहल्ले का भ्रमण किया इस दौरान युवा डीजे के धुन पर थिरकते नजर आये उसके बाद निम मुहल्ला के समीप बने स्टेज एवं अखाड़ा के समीप कला का प्रदर्शन किया ।जिसमें बालूमाथ रहमत नगर, ग़ालिब कॉलोनी ,मदरसा कॉलोनी ,नूर मुहहला समेत कई मोहल्ला के कलाकारों के अलावा हुसैनी कल्ब जिलंगा,कुरियाम ने लाठी, डंडा,तलवार एवं तिरंगा झंडा के साथ कई हैरतअंगेज कारनामे दिखाएं ।मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि बालूमाथ के अंचला अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि बालूमाथ में सभी धर्म के लोग सभी पर्व त्यौहार को मिलजुल कर करते आ रहे हैं या आपसी सौहार्द का एक बेहतर मिशाल है। वही बालूमाथ वीडिओ सोमा उराँव ने कहा कि आज इस अखाड़ा में कई कलाकारों द्वारा हैरतअंगेज कला दिखाएं हैं जो काबिले तारीफ है। पुलिस इंस्पेक्टर परमानंद बीरुवा ने कहा कि यह पर मातम का त्यौहार है जिसे यहां शांतिपूर्वक लोग मना रहे हैं इसके लिए मोहर्रम कमेटी धन्यवाद के पात्र हैं । बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि इस बारिश के मौसम में भी एक जुटता का परिचय देकर इस पर्व को मनाए हैं बालूमाथ पुलिस के तरफ से सभी बधाई के पात्र हैं ।मंच को समाजसेवी प्रेम प्रसाद गुप्ता, झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप गंझू राजद नेता श्याम सुंदर यादव, ने भी मंच को संबोधित करते हुए मुहर्रम पर्व पर प्रकाश डाला ।वही मोहर्रम कमेटी के लोगों ने मंच में उपस्थित अतिथियों के पगड़ी पहना कर वह तलवार भेंट कर सम्मानित किया ।जबकि अतिथियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम एवं कलाकारों को मोमेंटो ,सील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य संरक्षक मोहम्मद मुजम्मिल ,मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद इमरान, सचिव इमरान कुरेशी ,कोषाध्यक्ष कमरुल आरफी, मो.असफ़ाक, आकिब खान,मुन्ना खान, मो.आदिल,फैसल खान, मुज्जमिल क़ुरैशी, इमरोज अनवर, जमील अख़्तर उर्फ राजू, कौशर अली, मोजी क़ुरैशी, छोटू क़ुरैशी, मो.आमिर, मो.असग़र,पपन क़ुरैशी, ख़ुर्शीद अंसारी, मो.तनवीर समेत कई लोग मौजूद थे।



