स्कूल की घंटी सुनकर प्रवेश हेतु पधारे नौ बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सीकर आभावास। सेठ मांगीलाल चंपालाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आभावास में प्रधानाचार्य सुभाष चन्द शर्मा की अध्यक्षता में नव प्रवेश हेतु पधारे विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।
उप प्राचार्य शंकर लाल माली बताया कि विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, समृद्ध भौतिक संसाधन एवं संस्कारवान शिक्षा के सकारात्मक प्रतिफलों से प्रभावित होकर आज नव सत्र के प्रथम दिन नौ विद्यार्थी प्रवेश हेतु पधारे। जिनका प्रवेशोत्सव प्रभारी भगवान सहाय शर्मा ने तिलक लगाकर भावभीना स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर मुँह मीठा करवाया। प्रधानाचार्य शर्मा ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए समस्त विद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए नवीन सत्र में अच्छे परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी ।
इस मौके पर व्याख्याता श्रवण कुमार ,मक्खन लाल, सुनीता यादव, मुकेश कुमार,अध्यापक भगवान सहाय , सोहन शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, शीला चौधरी, बाबूलाल महला, शंकरलाल, प्रेम देवी , भंवरलाल , हरिशंकर भातरा, सीताराम ,सुबिता , ताराचन्द, रामनारायण सैनी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।



