अमरोहा

सड़क पर भरे गंदे पानी से अज़ादारों को परेशानी, जल्द मरम्मत की उठी मांग

मोहर्रम के जुलूस में नंगे पैर चल रहे अज़ादारों के कपड़े हुए खराब, प्रशासन से समाधान की उम्मीद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा/उझारी। मोहर्रम के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही नगर में मजलिसें और जुलूसों का आयोजन जोरों पर है, लेकिन मोहल्ला सादात स्थित सरकारी स्कूल के पास सड़क की बदहाल स्थिति और उस पर भरे गंदे पानी ने अज़ादारों की परेशानी बढ़ा दी है।
बताया जा रहा है कि यह सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है और लगातार शिकायतों के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। मंगलवार को निकाले गए जुलूस के दौरान गंदे पानी में चलने से अज़ादारों के कपड़े गंदे हो गए। चूंकि मोहर्रम में अज़ादार नंगे पैर चलते हैं, ऐसे में गंदे पानी से उन्हें बेहद असुविधा का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहर्रम के दौरान रोजाना मजलिसों और जुलूसों में सैकड़ों की संख्या में अज़ादार शरीक हो रहे हैं, लेकिन टूटी सड़क और जलभराव ने आस्था की राह में बाधा खड़ी कर दी है। अन्य शहरों से आई अंजुमनों ने भी नगर की अव्यवस्था को लेकर नाराज़गी जताई।
मोहल्ला वासियों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि सड़क को अविलंब दुरुस्त कराया जाए ताकि अज़ादारी के दौरान लोगों को राहत मिल सके और धार्मिक आयोजनों में कोई व्यवधान न आए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button