बाराबंकी

80 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन से कटकर हुई मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। शनिवार की सुबह घर से निकले 80 वर्षीय वृद्ध ओमप्रकाश गुप्ता का शव गाँव से करीब 4 किमी0 दूर रेलवे पटरी के किनारे से बरामद हुआ पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
   सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी 80 वर्षीय वृद्ध ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र राम भरोसे गुप्ता शनिवार की सुबह साईकिल से घर से निकले थे जिनका शव ग्राम करमुल्लापुर के निकट लखनऊ अयोध्या रेलवे लाइन पर पड़ा मिला मृतक ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश गुप्ता शनिवार की सुबह वसूली के लिए निकले थे जिनका शव रेलवे लाइन के पास से बरामद हुआ है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button