
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं पर उत्तर प्रदेश पुलिस के अफसरों-कर्मचारियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया गया है। जनपद बरेली में नियुक्त 4 पदक प्राप्तकर्ताओं को रविवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से की गई सेवा अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणा है। इस दौरान एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ एलआईयू विजय राणा मौजूद रहे।
पदक प्राप्त करने वालों में निरीक्षक संजय धीर – DG Commendation Gold, उ0नि0 अर्जुन सिंह – सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह – उत्कृष्ट सेवा पदक और मुख्य आरक्षी अनुज चौधरी – उत्कृष्ट सेवा पदक शामिल हैं।




