बरेली

सेवा संकल्प अभियान: कलेक्ट्रेट में लगी सूचना विभाग की चित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे “सेवा संकल्प अभियान” के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की चित्र प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
प्रदर्शनी में सेवा, सुशासन, विकास, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल प्रगति, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं को आकर्षक चित्रों और सूचना पैनलों के माध्यम से दिखाया गया है। योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता और लाभ को सरल भाषा में बताया गया है।
प्रदर्शनी में “विकसित भारत-2047” के संकल्प को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। कलेक्ट्रेट आने वाले नागरिक, विद्यार्थी और कर्मचारी प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button