अमेठी

परिषदीय विद्यालयों के मर्ज के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो

अमेठी। गुरुवार को कांग्रेस ने परिषदीय विद्यालयों के मर्ज के निर्णय के विरोध में धरना प्रदर्शन किया । प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर अमेठी में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
पार्टी नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि योगी सरकार का यह निर्णय छात्रों, युवाओं और बेरोज़गारों के हितों के पूरी तरह खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार युवाओं और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
स्कूलों के मर्ज से दूर-दराज के गांवों के बच्चों को शिक्षा पाने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें और उनके अभिभावकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस निर्णय से मिड-डे मील योजना के तहत कार्यरत रसोइयों की नौकरियां भी खतरे में पड़ जाएंगी और बीएड व बीटीसी डिग्रीधारी युवाओं के लिए शिक्षक बनने के अवसर सीमित हो जाएंगे। यह कदम पूरी तरह छात्र, युवा और बेरोजगार विरोधी है। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय की कड़ी निंदा करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह युवाओं, छात्रों और बेरोज़गारों के हितों के लिए सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button