सातवीं मोहर्रम को इमाम कासीम की याद में मेहंदी का जुलूस

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बाराबंकी : जनपद के कस्बा रसौली में मोहर्रम के पावन अवसर पर इमाम कासिम की याद में मेहंदी का जुलूस निकाला गया। यह जूलूस कटरा चौक से सातवीं मोहर्रम को निकाला गया।

इस्लामी नया वर्ष 1447 हिजरी जुमा के दिन से आरंभ हुआ है। मोहर्रम की पहली तारीख से घर-घर में मजलिस का आयोजन शुरू हो जाता है। मोहर्रम के दसवें दिन को आशूरा कहा जाता है। इसी दिन हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। मोहर्रम का चांद दिखते ही नैहा खवानी, मजलिसों और लंगरों का आयोजन शुरू हो जाता है।
जुलूस के दौरान जगह-जगह चाय और कॉफी की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में समाजसेवी सरताज आलम उर्फ कल्लू मोहम्मद राइस ग्राम प्रधान जियाउल हक अंसारी मोहम्मद इसरार, सिराज अहमद मुस्लिम बाबा, गुलाम वारिस, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद रहीम ,पप्पू , मो सारिक समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे व सफदरगंज थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह चंदेल हलका प्रभारी अजहर खान सिपाही रणविजय सिंह सिपाही हरिकांत यादव सिपाही अंबल सिंह समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।



