पाकुड़

गंभीरता से ले स्वच्छता सर्वेक्षण- उपायुक्त

Take cleanliness survey seriously- Deputy Commissioner

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण 2025, धरती आबा जनभागीदारी अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। इस बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण को गंभीरता से लेने और निर्धारित मानदंडों के अनुसार काम करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में कुल 1000 अंकों का मूल्यांकन होगा, जिसमें सिटीजन फीडबैक के 100 अंक, सर्विस लेवल प्रगति के 240 अंक, प्रत्यक्ष अवलोकन के 540 अंक और स्वच्छता संरचनाओं की क्रियाशीलता के 120 अंक निर्धारित किए गये हैं। नागरिक सहभागिता के लिए SSG मोबाइल ऐप (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ssg.abc.ssg) का अधिकतम प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके माध्यम से ग्रामीणजन अपनी राय एवं अनुभव साझा कर सकते हैं। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को SBMSSG2025 ऐप इनस्टॉल कराकर अपना और सभी का फीडबैक देना सुनिश्चित करायें। साथ ही फीडबैक का स्क्रीनशॉट जरूर शेयर करेंगे। इसके अलावा उपायुक्त ने धरती आबा जनभागीदारी शिविर में सभी अंचलाधिकारी को राजस्व शिविर लगाने का निर्देश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button