अमरोहा
सैद नंगली पुलिस की पैदल गश्त कानून-व्यवस्था को मिला नया बल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर थाना सैद नंगली की पुलिस ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए व्यापक पैदल गस्त अभियान चलाया। थाना अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संवेदनशील इलाकों, संकरी गलियों और मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया तथा आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया।
पैदल गस्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को उनकी सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन दिया और अपराधियों को कड़ा संदेश दिया कि किसी भी तरह की गुंडागर्दी या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की यह सक्रियता और त्वरित पहुंच देखकर स्थानीय निवासियों में सुरक्षा का भाव और मजबूत हुआ। लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की और कहा कि अब रात के समय भी वे खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।
थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर ऐसे पैदल गस्त अभियान को नियमित रूप से चलाया जाएगा ताकि क्षेत्र में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके और आमजन का पुलिस पर विश्वास और बढ़े।
इस पहल से सैद नगली थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।


