बोकारो
बोकारो पुलिस ने दो टेलर सहित तीन ट्रक चोर को धर दबोचा
Bokaro police arrested three truck thieves including two trailers

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। पुलिस ने शनिवार को 03 चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन चोरों से पुलिस ने अन्य समान के साथ 02 टेलर गाड़ी भी जब्त किया है। बालीडीह पुलिस के अनुसार 28 जून को थाना में कांड संख्या – 214/ 2025 के तहत सुंदरम स्टील कंपनी ने एक शिकायत दर्ज करवाई।इसमें लिखा गया कि कुछेक कर्मचारी द्वारा स्पंज आयरन की। चोरी की गई है। जांच के बाद 30 जून को पुलिस ने गोपाल भंडारी और मुकेश रवानी को गिरफ्तार किया। उनके बताने पर धनबाद के टुंडी से 13730 किलोग्राम स्पंज आयरन पिलेट्स बरामद किया गया। साथ ही टुंडी से ही इनके एक सहयोगी काशीनाथ रवानी उर्फ रोहित रवानी को भी हिरासत में लिया गया।



