पाकुड़

बोर्ड परीक्षा में अव्वल परिणाम लाने की तैयारी, शिक्षकों का होगा मूल्यांकन- डीसी

Preparations to bring top results in board exams, teachers will be evaluated- DC

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में  सोमवार को समाहरणालय सभागार में सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, राज प्लस 2 विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों के साथ बैठक की। उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी सीएम स्कूल के शिक्षकों को निर्देश दिया कि बोर्ड परीक्षा 2026 में शत- प्रतिशत रिजल्ट हेतु अभी से ही तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया गया। अगले माह से शिक्षकों से विषयवार बच्चों की उपलब्धि के आधार पर समीक्षा की जायेगी। बच्चों के  लिए दो घंटे का विशेष कक्षा की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें बच्चे की विषय से सम्बन्धित जटिल समस्याओं को क्लियर किया जायेगा। सीएम स्कूल एसओई क्लास का परख बुकलेट तैयार किया जा रहा है, सभी बच्चों को बुकलेट उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही सभी बच्चों को जूता उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के बेस्ट शिक्षक का लिस्ट तैयार करे, ताकि सीएम स्कूल एसओई में दिया जा सके। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीयूष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button