रामपुर शाहबाद
प्राचीन शिव मंदिर को जाने वाले रास्ते की नगर पंचायत ने कराई साफ सफाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्गों से शिवमन्दिर तक आने वाले कांवड़ियों को गंदगी भरे रास्तों से न गुजरना पड़े, उसको लेकर प्रशासन ने कांवड़ मार्गों समेत शिवमन्दिर तक सफाई व्यवस्था चौकस रखने के इंतेज़ाम किए है। मार्गों में जहां जहां गंदगी थी, जेसीबी और कर्मचारियों की मदद से हटा दी गई। वही बिलारी रोड स्थित पेट्रोल पंप से शिवमन्दिर को जाने वाले रास्ते पर दो दुकानदारों द्वारा गंदगी किए जाने पर 1000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।शुक्रवार को एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, ईओ कुमार संजय और चेयरमैनपति वसीम खा ने कांवड़ मार्गों पर सफाई व्यवस्था का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। वही प्राचीन शिवमन्दिर पर सफाई और लाइटिंग को लेकर भी निर्देश दिए गए बिलारी रोड से शिवमन्दिर को जाने वाले रास्ते पर चलकर अधिकारियों ने जमीनी हकीकत जानी और जहां जहां कमियां मिली उनकी दुरुस्त करने के लिए नगर पंचायत को निर्देशित भी किया। ईओ कुमार संजय ने बताया कि गंदगी फैलाने वाले दो दुकानदारों पर 500- 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि कावड़ मार्गों समेत शिवमन्दिर पर सफाई व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश दिए गए है वही शिवमन्दिर जाने वाले मार्ग से लेकर मंदिर परिसर तक लाइटें लगवाई जा रही है।


