राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

मायावती का 4 जिलों पर बड़ा दांव, बीजेपी – सपा में मचा हड़कंप

लखनऊ। बसपा ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चार जिलों की नौ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ रही है, ताकि प्रत्याशियों को तैयारी का पर्याप्त समय मिल सके। इस रणनीति के तहत राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद प्रदेश भर में रैलियां कर विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं।
मायावती की बीएसपी ने चार जिलों की नौ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। मैदान में उम्मीदवार उतार दिए हैं जहां एक तरफ बीजेपी और सपा अभी तक सीट बंटवारे और गठबंधन की बैठकों में उलझे हुए हैं। वहीं बसपा ने सीधे मैदान में अपने मोहरे उतार दिए हैं। लेकिन इस लिस्ट में सिर्फ नौ नाम नहीं हैं बल्कि इसके पीछे छिपा है आकाश आनंद का वो मास्टर स्ट्रोक और वो बड़ा सियासी दांव जो सीधे तौर पर कई सारे सवाल खड़े कर रहा है। हर एक नाम के पीछे एक सोची समझी सोशल इंजीनियरिंग काम कर रही है। अयोध्या की हाई प्रोफाइल बीकापुर विधानसभा सीट से बसपा ने पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू पर भरोसा जताया है। मंच से आकाश आनंद ने बबलू को बसपा सुप्रीमो मायावती का बेहद ज्यादा विश्वास पात्र बताते हुए उनकी उम्मीदवारी का ऐलान किया। इसके बाद बारी आती है बसपा के पुराने गढ़ रहे अंबेडकर नगर की। यहां की चार सीटों पर नाम फाइनल किए गए हैं। चार उम्मीदवारों के नाम हैं। कठेरी से मारुति मिश्रा को टिकट दिया गया है। आलापुर सुरक्षित सीट से केडी गौतम मैदान में उतरे हैं। अकबरपुर से मनोज कुमार वर्मा पर दांव चला गया है और जलालपुर सीट से डॉक्टर दयाराम राजभर को प्रत्याशी बनाया गया है। तीसरा जिला है सुल्तानपुर जहां की तीन सीटों पर बसपा ने मजबूत घेराबंदी की कोशिश की है। लंभुआ से शैलेंद्र कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। सुल्तानपुर सदर सीट से इम्तियाज अहमद उर्फ भुट्टो पर पार्टी ने खेला है और इसी के साथ जय सिंहपुर विधानसभा से मधुता वर्मा को टिकट देकर महिला और पिछड़ा कार्ड एक साथ चला है और चौथा जिला है बाराबंकी जहां की सदर सीट से बसपा ने मोहम्मद मुबाशिर को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
2027 की विधानसभा चुनाव की बिसात अभी पूरी तरीके से बिछी भी नहीं थी कि मायावती और आकाश आनंद ने यह सियासी दांव चल दिया है जिसने बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों के होश उड़ाए हैं। बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश के चार बड़े जिलों की कुल नौ विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया। जिस तरीके से हमने हर एक सीट के उम्मीदवार का नाम आपको बताया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में इस बार बहुजन समाज पार्टी किसी भी दल के साथ गठबंधन किए बिना अकेले मैदान में उतर रही है। पार्टी की रणनीति बिल्कुल साफ है। चुनाव की तारीखों के ऐलान से काफी पहले ही अपने उम्मीदवारों के यानी कि प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए जाएं ताकि प्रत्याशियों को अपने-अपने क्षेत्र में माहौल बनाने, जमीनी तैयारी करने का पूरा वक्त मिल सके। इसी रणनीति के तहत बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद लगातार प्रदेश भर में चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं।
आकाश के लिए मायावती जैसा प्रोटोकॉल-बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने रविवार को आगरा के एत्मादपुर में रैली की। मंच पर मायावती जैसा प्रोटोकॉल नजर आया। आकाश के लिए सिर्फ एक सोफा लगा था, पीछे की तरफ कुर्सियां लगी हुईं थी। आकाश ने कहा- हमें विरोधियों के साम, दाम, दंड, भेद में नहीं फंसना है। आपको गुमराह करने के लिए पूरी बारात आएगी। कुछ लोग गुजरात से तो कुछ मठ से बाहर आएंगे। कुछ लोगों के लिए सैफई बहुत प्यारी है, लेकिन वे भी सैफई छोड़कर अब आगरा आएंगे। हम लोग 70 साल से सत्ता में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बार इंतजार नहीं करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button