जामताड़ा

हाईवे पर ट्रक ने चांदनी बस में मारी टक्कर, आठ यात्री घायल, दो रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा। गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर मोहनपुर मोड़ के समीप मंगलवार को ट्रक और चांदनी यात्री बस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब आठ यात्री घायल हो गए। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पिकअप वाहन से सीएचसी नारायणपुर पहुंचाया गया।
घायलों में बिनोद दास (65), करोना देवी (56), दिवाकर भंडारी (66), बंशीका कुमारी (3), अंकुश कुमार (37), मुमताज अंसारी (18) और मरियम मुर्मू (30) शामिल हैं। चिकित्सक डॉ. अर्नब स्वरूप ने बताया कि दो गंभीर घायलों को धनबाद पीएमसीएच रेफर किया गया है। बस धनबाद से दुमका जा रही थी, जबकि ट्रक जामताड़ा से नारायणपुर की ओर आ रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button