जामताड़ा
करमाटांड़ में पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान
बिना हेलमेट चलने वालों को दी सख्त हिदायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को करमाटांड़ थाना पुलिस की ओर से जामताड़ा-करमाटांड़ मुख्य सड़क पर पिंडारी स्कूल के समीप एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व करमाटांड़ थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे ने किया।
जांच अभियान के दौरान मुख्य रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को रोककर जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों के जरूरी कागजातों की भी जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और बिना हेलमेट घर से बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी।
थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और वाहन से संबंधित सभी जरूरी कागजात अपने साथ रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन जांच अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और अपराध पर अंकुश लगाना है।




