भरत पुर

शॉर्ट सर्किट से छप्परपोश मकान में लगी आग, अनाज, कपड़े, नकदी व इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर। कस्बे के वार्ड नंबर 11 में शॉर्ट सर्किट के चलते एक छप्परपोश मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से छप्पर सहित घर में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। घटना से पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है।
वार्ड नंबर 11 के पार्षद योगेश जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगला सीर निवासी पुष्पेंद्र पुत्र हरिसिंह मीणा के छप्परपोश मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मकान में रखा घरेलू सामान आग की चपेट में आ गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में पीड़ित परिवार का घरेलू सामान, अनाज, कपड़े, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button